Sahibganj News: दीप प्रज्वलन के साथ साहिबगंज में ‘संस्कृति ज्ञान महाअभियान’ का आगाज, बच्चों को बताए जाएंगे भारतीय संस्कृति के मूल्य

जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना कक्ष में हुआ अभियान का शुभारंभ

Sahibganj News: दीप प्रज्वलन के साथ साहिबगंज में ‘संस्कृति ज्ञान महाअभियान’ का आगाज, बच्चों को बताए जाएंगे भारतीय संस्कृति के मूल्य
साहिबगंज के विद्या भारती विद्यालय में संस्कृति ज्ञान महाअभियान की पुस्तकों का विमोचन करते अतिथि एवं आचार्य।

भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में ‘संस्कृति ज्ञान महाअभियान’ का शुभारंभ किया गया।

साहिबगंज:  भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "संस्कृति ज्ञान महाअभियान" का शुभारंभ विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम मंदिर के पुजारी सोनू पांडे, विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता और संस्कृति बोध परियोजना के साहिबगंज संकुल संयोजक आचार्य राघव वत्स ने सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने पुजारी सोनू पांडे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनू पांडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। इसमें केवल मानव जीवन ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के लिए जीवन आदर्शों की अभिव्यक्ति निहित है। वहीं, संस्कृति बोध परियोजना के साहिबगंज संकुल संयोजक आचार्य राघव वत्स ने कहा कि "अनेकता में एकता" भारत की प्रमुख सांस्कृतिक विशेषता है और इसी भाव को बच्चों तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

 कार्यक्रम के दौरान सोनू पांडे के साथ विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं ने संयुक्त रूप से संस्कृति ज्ञान महाअभियान की पुस्तकों का विमोचन भी किया। महाअभियान का संचालन आचार्य अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक