साहिबगंज के वार्ड 26 में बदहाल हालात, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग

स्ट्रीट लाइट खराब, शाम होते ही असुरक्षा का माहौल

साहिबगंज के वार्ड 26 में बदहाल हालात, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग

साहिबगंज के वार्ड संख्या 26 में हजारों लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, पानी और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं यहां बदहाल स्थिति में हैं। स्ट्रीट लाइट खराब होने से सुरक्षा का संकट है, वहीं पेयजल और सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है।

साहिबगंज: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या- 26 में रहने वाले हजारों निवासी आज के दौर में भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़क, बिजली और पानी जैसी प्राथमिक जरूरतों की बदहाली ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वार्डवासियों का आरोप है कि नगर परिषद और वार्ड पार्षद की अनदेखी के कारण क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। वार्ड के भ्रमण के दौरान समस्याओं की एक लंबी सूची सामने आई है।

अधिकांश स्ट्रीट लाइटें या तो खराब हैं या कई खंभों पर लाइटें लगी ही नहीं हैं। शाम ढलते ही वार्ड में असुरक्षा का माहौल बन जाता है। इलाके में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति एक सपना बनकर रह गई है। कई मोहल्लों में पाइपलाइन का अभाव है और जहाँ पाइपलाइन है, वहाँ पानी पहुँचता ही नहीं। यहां की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आवागमन में दुर्घटना का भय बना रहता है। नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

वार्ड संख्या- 26 के निवासियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब नगर परिषद और यहां के वार्ड पार्षद गंभीर प्रयास करे। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद द्वारा वार्ड में नियमित समाधान कैंप लगाए जाएं, ताकि लोग अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें। खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदला जाए और नई लाइटें लगाई जाएं। सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। स्थानीय ग्रामीणों का ये भी कहना है कि वार्ड संख्या- 26 के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। हम टैक्स भरते हैं, लेकिन बदले में हमें न साफ पानी मिल रहा है और न ही अच्छी सड़कें। अगर विभाग यहां कैंप लगाकर हमारी समस्याओं को सुने, तभी हमें इस नर्क से मुक्ति मिल सकती है। इस संबंध में जब वार्ड पार्षद चमरू उरांव से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई तो वे उपलब्ध नहीं थे।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया
Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप 
Koderma News: आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत महिलाओं को वाहन सौंपा गया
Koderma News: अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक में 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि 
Koderma News: पोषण पखवाड़ा की शुरुआत, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए
खौफनाक वारदात: खेल रही थी बच्ची, मजदूर ने बनाया शिकार, चुप कराने के लिए दिए 150 रुपये, जानिए पूरा मामला
विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होमियोपैथ चिकित्सकों ने हैनीमैन को किया याद
AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद