Sahebganj News: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, 7 अप्रैल के आयोजन हेतु बाईक रैली
जय सूर्य घाट स्थित सूर्य देव मंदिर परिसर में होगा हजारों सनातनी श्रद्धालुओं का संगम
आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 7 अप्रैल 2026 को साहिबगंज के जय सूर्य घाट पर 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए आज दोपहर 3 बजे चौक बाजार से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। सम्मेलन में हजारों लोगों के शामिल होने और संतों के आगमन की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए घर-घर से अनाज संग्रह और मातृ शक्तियों द्वारा शोभा यात्रा निकालने की योजना है। नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू ने सभी सनातनियों से एकजुट होकर इसमें भाग लेने की अपील की है।
साहिबगंज: आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्थानीय कबूतरखोपी स्थित जय सूर्य घाट पर सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आगामी 7 अप्रैल 2026 को सूर्य देव मंदिर स्थित परिसर में होने वाले इस सम्मेलन में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन को सफल बनाने तथा जन जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से तीन बजे बाईक रैली निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यह रैली सूर्य देव मंदिर पहुंचेगी, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और बैठक का आयोजन होगा। सम्मेलन में पधारे आगंतुकों के लिए महाप्रसाद हेतु प्रत्येक घरों से अनाज और सब्जी का संग्रह किया जाएगा। इसके अलावा, मातृ शक्तियों द्वारा शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। सम्मेलन में जिले के प्रमुख संतों के भाग लेने की संभावना है।
आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू ने बताया कि सभी सनातनी परिवार को इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से बैठक में शामिल होने और तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एकजुट करने और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति ने सम्मेलन के लिए व्यापक योजना बनाई है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
