राजद 14 सीटों पर लड़ेगी झारखंड में चुनाव: अभय सिंह
On
लालू से रिम्स में मिले राजद अध्यक्ष
रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रिम्स में मुलाकात करने के बाद प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने शनिवार को मीडिया से कहा कि राजद 14 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी। इस पर अंतिम रुप से निर्णय महागठबंधन की होनेवाली बैठक में ली जाएगी। यह बैठक झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होनी है। इस बाबत सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। अभय सिंह ने साफ किया हम सभी महागठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। कहा कि मुलाकात के दौरान हमने लालू यादव को नवरात्र की बधाई दी है। बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अनुपस्थित रहने के मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे इस बाबत हरियाणा अपने बहनोई के नॉमिनेशन में गए थे। उन्होंने बिहार की तर्ज पर झारखंड में नीतीश माॅडल की आलोचना की। कहा कि नीतीश झारखंड को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम जैसा या बिहार के भयावह बाढ़ जैसे मॉडल का रुप देना चाहते हैं।
मुनेश्वर मिले लालू से
अभय सिंह के अलावे लातेहार के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने भी आज लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस बाबत उन्हें दशहरे की शुभकामना दी और कहा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक हैं। गौरतलब है कि शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है। इस दिन अधिक से अधिक तीन मुलाकाती उनसे मिल सकते हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने इलाज के लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

