वाटर हार्वेस्टिंग से पानी की समस्या हो सकती है दूर
रांची: गर्मी शुरू होने के साथ ही राजधानीवासियों को पानी की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। रांची नगर निगम के उप-नगर आयुक्त शंकर यादव ने बताया कि आने वाले वर्षों में राजधानी में पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची में वाटर हार्वेस्टिंग को लोगों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। उपनगर आयुक्त ने बताया कि पानी बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का कार्यक्रम निगम द्वारा पिछले साल से काफी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। फलस्वरूप, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष वाटर हार्वेस्टिंग करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि आई है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग से ग्राउंड वाटर रिचार्ज होती है, जिससे जल की समस्या कुछ हद तक कम की जा सकती है। साथ ही उनसे गर्मी के दौरान चापानल के ख़राब हो जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में निगम द्वारा बैठक की जाती है, और उसे जल्द ठीक कर दी जाती है।




