Ranchi News: ऑड्रे हाउस में जनजातीय महोत्सव का भव्य समापन, कला-संस्कृति का अद्भुत संगम
झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने दी अद्भुत प्रस्तुति
झारखंड सरकार एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में धूम धाम से समापन किया गया. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपने झारखंड के मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.
रांची: सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में धूम धाम से समापन किया गया. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपने झारखंड के मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.
जनजातीय महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता अनुदान के अंतर्गत आयोजित किया गया है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार व पद्मश्री महावीर नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे.


इस अवसर पर झारखंड की कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कलाकारों ने देश एवं झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया.
1. मनसा हज्जाम मुंडारी लोक नृत्य खूंटी के कलाकारों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के ऊपर मुंडारी नृत्य गीत दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड बाईकीनी नृत्य पेश किया.
2. कुलभूषण डुंग डुंग खड़िया लोक नृत्य दल सिमडेगा ने अद्भुत नृत्य पेश किया.
3.जिंगवा भगत बेड़ो उरांव नृत्य दल ने उरांव गीत, लुहूर गीत और नृत्य पेश किया.
4. एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के आकाश दीप एवं उनकी टीम ने लघु नाटक जरा याद करो कुर्बानी पेश कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.
5. शिवांगी डांस वर्ल्ड की दिव्या गुप्ता की ओर से बिरसा मुंडा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया.
6. बसंती देवी , बलेश नायक, प्रेम कुमार नागपुरी नृत्य और गीत पेश किया.
इस कार्यक्रम में सभी झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार, जीतेंद्र, काजल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. यह जानकारी अमन ने दी.
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


