स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला: अजय साह

एक ही पते से तीन कंपनियाँ रजिस्टर्ड, दो में एक ही डायरेक्टर का नाम

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला: अजय साह
अजय साह

भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर टेंडर घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छह जिलों के सभी टेंडर एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। भाजपा का दावा है कि मंत्री के संरक्षण में नियमों की अनदेखी कर करोड़ों की लूट की गई।

रांची: प्रदेश भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा  हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता में ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर वितरण में धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग घोटालों में भी तुष्टीकरण कर रहा है।

अजय साह ने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। उन्होंने खुलासा किया कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियाँ—हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स—एक ही पते पर रजिस्टर्ड कीं और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन में से दो कंपनियों में एक ही व्यक्ति डायरेक्टर के रूप में दर्ज है। जेम पोर्टल के क्लॉज़ 29 के तहत यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग कंपनियाँ बनाकर टेंडर भरता है तो उसकी सभी कंपनियाँ तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दी जानी चाहिएं और उनकी बिड रद्द हो जानी चाहिए। लेकिन यहां उल्टा हुआ—इन कंपनियों को न सिर्फ योग्य घोषित किया गया बल्कि वर्क ऑर्डर देकर भुगतान तक कर दिया गया। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित लूट है। राज्य में इतना बड़ा घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री के सरंक्षण में संभव ही नहीं है। इस पूरे घोटाले से साफ झलकता है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग लूट खसोट का अड्डा बन गया है।

भाजपा ने सरकार से मांग की कि उजागर किए गए सभी टेंडरों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए। यह भी जांच हो कि क्यों और कैसे एक ही परिवार की कंपनियों को 11 जिलों के 11 टेंडर दिए गए। 

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि धार्मिक पक्षपात का भी है जहां इरफान अंसारी द्वारा केवल अपनी जाति ,समुदाय के वेंडर्स को तरजीह दी जा रही है। टेंडर के सारे नियम धरे रह जा रहे। रिम्स 2 की बात भी केवल लूटने केलिए ही की जा रही है। राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने का कोई इरादा नहीं है। कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की ढोंग करती है।

यह भी पढ़ें: राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार