Ranchi News: एसबीयू में टॉक सीरीज का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के ज़रिए नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देना उद्देश्य

Ranchi News: एसबीयू में टॉक सीरीज का हुआ आयोजन

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय(एसबीयू) में सुपर सैटरडे फैकल्टी एंपावरमेंट टॉक सीरीज़ – भाग 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में आर. एन. नागराज प्रसाद (ऑपरेशंस हेड – एशिया पैसिफिक, इंटेलेक्ट डिज़ाइन एरिना लिमिटेड) ने मुख्य वक्ता के रूप में आज हिस्सा लिया. उन्होंने 'ट्रांसफॉर्मेशन यूजिंग डिजाइन थिंकिंग' विषय पर अपना वक्तव्य दिया.

आर. एन प्रसाद ने समझाया कि डिज़ाइन थिंकिंग एक ऐसा तरीका है जिससे हम नवीनतम सोच और विचारों के साथ समस्याओं का हल निकाल पाने में सक्षम हैं. उन्होंने बताया कि यह सोच न केवल नए उत्पाद बनाने में मदद करती है, बल्कि लोगों की ज़िंदगी और समाज में भी बदलाव लाती है.

अरविंद आई हॉस्पिटल, जयपुर फुट और व्हाट्सऐप का उदाहरण  देते हुए उन्होंने बताया कि डिज़ाइन के सिद्धांतों को अपनाकर बड़ी और अच्छी चीजों का निर्माण कर पाना संभव है. उन्होंने भारत में "जुगाड़" की परंपरा का उल्लेख करते हुए इसे डिज़ाइन थिंकिंग का ही रूप करार दिया. डिज़ाइन की पांच ज़रूरी बातों, कौशल, अनुभव, सोचने का नजरिया, नया विचार और सही दिशा में काम करने का उल्लेख करते हुए बताया कि किसी नई चीज़ को लागू करने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगनदीप चड्ढा ने किया. कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया.

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

इस अवसर पर एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने नागराज प्रसाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के ज़रिए नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देता रहेगा.

Read More.. Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है.

Read More.. Ranchi News: एम.एम.के. हाई स्कूल में मदर्स डे की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता अभिभावकों का दिल

Edited By: Sujit Sinha
Tags:
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट