पारस हॉस्पिटल एचईसी में ब्लड कैंसर से जूझ रहे 10 वर्षीय बच्चे का सफल इलाज

छह माह की कीमोथेरपी के बाद कैंसर मुक्त हुआ बच्चा

पारस हॉस्पिटल एचईसी में ब्लड कैंसर से जूझ रहे 10 वर्षीय बच्चे का सफल इलाज

हॉस्पिटल एचइसी में ब्लड कैंसर से पीड़ित 10 वर्षीय बच्चे का सफल इलाज किया गया है। डालटेनगंज पलामू का रहने वाला बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य  है। इस मरीज का इलाज पारस हॉस्पिटल के मेडिकल ऑकोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश कुमार सिंह की देखरेख में छह माह तक चला।

रांची: पारस हॉस्पिटल एचइसी में ब्लड कैंसर से पीड़ित 10 वर्षीय बच्चे का सफल इलाज किया गया है। डालटेनगंज पलामू का रहने वाला बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य  है। इस मरीज का इलाज पारस हॉस्पिटल के मेडिकल ऑकोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश कुमार सिंह की देखरेख में छह माह तक चला। डॉ गुंजेश ने बताया कि ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चा जब पारस हॉस्पिटल आया तो, उसको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सिटी स्कैन के बाद पता चला कि छाती के ऊपर बड़ा गांठ हो गया था। चेहरा सूज गया था। जब बच्चे का बायोप्सी जांच किया गया, तो पता चला कि इसको ब्लड कैंसर है। इसके बाद बच्चे का इलाज प्रारंभ किया गया। 

कीमोथेरपी के माध्यम से ब्लड कैंसर को खत्म कर दिया गया है। अब सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। वह स्कूल भी जा रहा है। आराम से खेलकूद भी रहा है। इस बच्चे का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। वहीं, मरीज के परिजनों ने कहा कि हमने उम्मीद खो दी थी, लेकिन पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम और सुविधाओं ने हमारे बेटे को नई जिंदगी दी। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा की  पारस हॉस्पिटल एचइसी में एक ही छत के नीचे कैंसर से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज हो रहा है। यहां सभी तरह के उपकरण उपलब्ध है, जो कैंसर के इलाज में मददगार साबित होते हैं। एक ही छत के नीचे मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। पैट स्कैन की भी सुविधा है। पारस हॉस्पिटल लगातार अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के सहयोग से गंभीर रोगों के इलाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि पारस हॉस्पिटल में सभी तरह का इलाज  हो रहा है। इसका लाभ रांची समेत झारखंड के मरीज उठा रहे है। अब मरीजों को कैंसर का इलाज करवाने के लिए राज्य के बाहर जाने की जरूरत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा