खेल मानसिक व शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ तनाव कम करते हैं: आईजी 

खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और रांची की टीमें ले रही हैं भाग

खेल मानसिक व शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ तनाव कम करते हैं: आईजी 

रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि तनाव को दूर करने का प्रभावी माध्यम भी हैं। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

 रांची:  के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक के साथ रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन तथा सिमडेगा और खूंटी के पुलिस अधीक्षकों ने बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को बढ़ाते हैं, बल्कि तनाव को भी कम करते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव पुलिस अधिकारियों के लिए एक चुनौती है, लेकिन इससे निपटने के लिए फिट रहना ज़रूरी है। यह केवल खेलों के ज़रिए ही हासिल किया जा सकता है।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिसवालों के लिए खेलकूद दिनचर्या का अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से लोग शारीरिक तौर सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के बेहतर प्रदर्शन के लिए यह आवश्यक है कि लोग पूरी तरह फिट रहें। इसलिए, पुलिस बल के लिए खेलों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस की इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ सहित एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल गेम में खेलने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीम भाग ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाएंगे। उद्घाटन अवसर पर कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।-

यह भी पढ़ें: BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी

 

यह भी पढ़ें: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल