रांची रेल मंडल के 43 स्टेशन में लगाये जायेंगे सौर पैनल, बिजली लागत में होगी उल्लेखनीय बचत

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना उद्देश्य 

रांची रेल मंडल के 43 स्टेशन में लगाये जायेंगे सौर पैनल, बिजली लागत में होगी उल्लेखनीय बचत
(सोर्से-google)

रांची रेल मंडल के सभी स्टेशन सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे जिसकी क्षमता  350 किलोवाट होगी क्षेत्र में कुल 43 स्थलों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. सौर पैनल लगाने के मामले में राजस्थान अव्वल है. 

रांची: भारतीय रेलवे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रांची रेल मंडल के सभी स्टेशनों और अन्य भवनों के कुल 43 स्थलों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे इस वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. अब रांची रेल मंडल के 27 स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होगा, इसके परिणामस्वरूप इन स्टेशनों को ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए बिजली विभाग पर निर्भर नही रहना पड़ेगा. 

जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल के अंतर्गत 2025 तक कुल 43 स्थलों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनमें से 27 रेलवे स्टेशन भवन हैं, जबकि शेष स्वास्थ्य इकाइयां, कार्यालय परिसर और अन्य प्रशासनिक भवनों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे. रांची रेल मंडल सोलर पैनल लगाने के मामले में राज्य में अग्रणी है. इन संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 350 किलोवाट होगी. हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं और अन्य परिसरों की छतों पर बड़े पैमाने पर सौर पैनलों की स्थापना कर रहा है. भारतीय रेलवे के अनुसार भविष्य में सभी स्टेशनों को इससे जोड़ा जाएगा.

भारतीय रेलवे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य में रांची मंडल ने महत्वपूर्ण योगदान है. इन सौर संयंत्रों से उत्पादित विद्युत का उपयोग संबंधित स्टेशनों और कार्यालय परिसरों में प्रकाश व्यवस्था, पंखों, कंप्यूटरों, पंपों और अन्य उपकरणों के संचालन में किया जा रहा है. इससे पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों पर निर्भरता में कमी आई है, बिजली लागत में उल्लेखनीय बचत हो रही है  

किस राज्य में कितने स्टेशनों पर लगे हैं सौर पैनल

राज्य            फरवरी-2025 तक
राजस्थान                  275
महाराष्ट्र                   270
पश्चिम बंगाल           237
उत्तर प्रदेश               204
आंध्र प्रदेश                198
कर्नाटक                   146
मध्य प्रदेश               134
ओडिसा                   133
गुजरात                   112
तेलंगाना                  95
बिहार                      81
असाम                     78
तामिल नाडु              73
झारखंड                   47
हरियाणा                  36
पंजाब                      30
उतराखंड                  18
हिमाचल प्रदेश          17
त्रिपुरा                      16

Read More.. Ranchi News: बीआईटी मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन

 

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

Read More.. Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी