झारखंड की औद्योगिक आत्मा है सिंहभूम चैम्बर: राज्यपाल गंगवार

संस्था ने दशकों से राज्य को दी दिशा और दशा बदली: राज्यपाल 

झारखंड की औद्योगिक आत्मा है सिंहभूम चैम्बर: राज्यपाल गंगवार
संतोष कुमार गंगवार (राज्यपाल)

प्लेटिनम जुबिली समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिंहभूम चैम्बर को झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा बताते हुए संस्थापकों की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने टाटा समूह द्वारा स्थापित सामाजिक-औद्योगिक मॉडल को भी देश के लिए आदर्श बताया.

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में सम्मिलित हुए और संस्था को 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

राज्यपाल महोदय ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रही है, जिसने दशकों से राज्य को दिशा भी दी है और दशा भी बदली है. उन्होंने संस्था की नींव रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक-औद्योगिक मॉडल बताते हुए कहा कि टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न केवल औद्योगिक, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है. उन्होंने शहर द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों को बधाई दी.

राज्यपाल ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के चैम्बर इन पहलों में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, श्रमशक्ति और युवाशक्ति से समृद्ध है और यदि उद्योग, नीति और कौशल का समन्वय हो, तो यह राज्य देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है.

राज्यपाल ने आह्वान किया कि चैम्बर सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के कार्यों में भी पूर्ण रुचि लें व गहराई से जुड़ें ताकि विकास समावेशी बने. उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करना है, विशेषकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारा राज्य राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पीछे है. उद्योग को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में चैम्बर की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है.

यह भी पढ़ें: रांची में “The Guardian Chronicle” का भव्य लोकार्पण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए समाचार-पत्र का शुभारंभ

उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय से चैम्बर के सदस्यों ने अपने विचारों को भी साझा किया

यह भी पढ़ें: राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच