शिवा फाउंडेशन की अनूठी पहल: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को बांटे गए पौधे
रांची के बरियातू स्थित डांस वांस नृत्य संस्थान में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर शिवा फाउंडेशन द्वारा रांची के बरियातू स्थित डांस वांस नृत्य संस्थान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विशेष पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों को 75 फलदार और छायादार पौधे वितरित किए गए।
रांची: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर रविवार को सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली संस्था 'शिवा फाउंडेशन' की ओर से एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची के बरियातू स्थित 'डांस वांस' नृत्य संस्थान के परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक विशेष पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवा फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका उपस्थित थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिवा फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार, डांस वांस नृत्य संस्थान के निदेशक शिवम् मनोहरण, राज लक्ष्मी मिश्रा, समाजसेवी संजीत गाड़ी और शिक्षक सन्नी मुंडा गरिमामय रूप से मौजूद रहे।


पौधे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनके माता-पिता ने भी इस अनूठी सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने पर्यावरण की रक्षा करने तथा रोपे गए पौधों को पूरी निष्ठा के साथ सुरक्षित व संवर्धित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विशाल समद, स्नेहा, शशि रंजन, वैष्णवी, राधिका, वार्षिका, नीलाक्ष, ऋषभ सराहनीय भूमिका निभाई। यह जानकारी अमन ने दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


