RIMS भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में हुआ शामिल, मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
रिम्स और टाटा एआईजी के बीच आशय पत्र पर हुआ हस्ताक्षर
by: Sujit Sinha
On
रांची: RIMS को भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के पैनल में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया है. जिससे RIMS में इलाज कराने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं इस संस्थान मे कार्यरत डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मियों और उनके परिवारजन भी इससे लाभान्वित होंगे. इसे लेकर रिम्स और टाटा एआईजी के बीच सोमवार को आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुआ. जल्द ही योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं को लागू करने का करार भी होगा.
इस मौके पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ हीरेद्र बिरुआ, टाटा एआईजी के वरिष्ट प्रबंधक डॉ अमित सिंह और एमडी इंडिया के निलय प्रत्युष मौजूद थे.चिकित्सा अधीक्षक "डॉ. हीरेद्र बिरुआ ने कहा कि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से रिम्स कर्मियों का पंजीकरण अंतिम चरण में है. इसके पूरा होते ही कर्मियों को योजना के तहत इलाज सुविधा मिलने लगेगी.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
Related Posts
Latest News
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
