रांची से प्रकाशित होने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, नियमों को ताक पर रख कर रिम्स में खरीदारी
रांची से प्रकाशित होने वाले अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों की सुर्खी बनाया है. प्रभात खबर ने छठ को लेकर ट्रेन एवं बसों में बढी भीड़ को लीड स्टोरी बनाया है. अखबार ने हेडिंग दिया है – बिहार जाने वाली ट्रेनें एवं बसें फुल, दोगुने पैसे में भी नहीं मिल रही सीट. प्रभात खबर ने धौनी के रिटायमेंट की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल होने को भी पहले पन्ने पर टाॅप बाॅक्स में जगह दी है. इसके साथ ही इस अखबार ने रिम्स मेे नियमों को ताक पर रख कर 30 करोड़ रुपये की खरीदारी की खबर दी है.


महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तकरार को दैनिक भास्कर ने लीड खबर बनाया है और इसे हेडिंग दिया है – सत्ता पर जुबानी ग्रहण. इसके साथ ही इस अखबार ने पहले पन्ने पर खबर दी है कि जेपीएससी सातवीं, आठवीं एवं नौवीं पीटी एक साथ आयोजित करेगी. अखबार ने खबर दी है कि तीन नवंबर के बाद आयोग की टीम आएगी और उसके बाद चुनाव की घोषणा हो जाएगी.
Related Posts

Latest News

