Ranchi News: JSSC-CGL 2024 परीक्षा मामले में तीन सदस्यीय कमिटी का गठन, सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में होगी जांच

राज्यपाल के पत्र और छात्रों के विरोध पर JSSC ने लिया फैसला

Ranchi News: JSSC-CGL 2024 परीक्षा मामले में तीन सदस्यीय कमिटी का गठन, सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में होगी जांच
JSSC भवन (फाइल फोटो)

कमिटी गठन होते ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस थमाया गया है. जिसमें कार्यालय पहुंचकर जांच में सहयोग करने की बात कही गयी हैं. गठित कमिटी को सात दिनों में रिपोर्ट देना होगा.

रांची: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक की अफवाहों पर राज्यपाल के भेजे पत्र एवं छात्रों के हंगामे के बीच जेएसएससी ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया है. यह कमिटी सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनायी गयी है. सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनी 3 सदस्यीय कमिटी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की शिकायतों की जांच करेगी. कमिटी में दो सदस्य बनाए गए हैं. आयोग की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप-सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल को कमिटी का सदस्य बनाया गया है. जो जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगे. कमिटी गठन होते ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस थमाया गया है. जिसमें कार्यालय पहुंचकर जांच में सहयोग करने की बात कही गयी हैं. वहीं, जेएसएसी की ओर गठित कमेटी को सात दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट देना होगा.

इस मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्त्ता में जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 6,39,100 वैध आवेदन प्राप्त हुये थे. पूरे प्रदेश में 823 परीक्षा केंद्रों पर 10,917 कक्षों में एग्जाम लिया गया था. परीक्षा के मद्देनजर 12 प्रश्न पत्रों का गुच्छा तैयार कर सभी को एनवेलप में सील किया गया था. जिसको मेटल लॉक के जरिये सुरक्षित रखा गया था. इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे एवं दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गयी थी.

बता दें कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के मद्देनजर राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी को पत्र लिखा था. इस पत्र में राज्यपाल ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की जांच करने की बात कहीं थी. दरअसल, सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को 823 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी. जिस पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है. इस बाबत छात्रों का एक प्रतिनिधमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर साक्ष्य साझा किया था. इन्हीं साक्ष्यों व सबूतों समेत अन्य कागज को संग्लन कर राज्यपाल ने पत्र लिख जांच करने की बात कही थी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश