Ranchi News: जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए एक्सपो ऑफिस का किया शुभारंभ

एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया

Ranchi News: जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए एक्सपो ऑफिस का किया शुभारंभ
एक्सपो ऑफिस का लाल फीता काटकर शुभारंभ करते आनंद धानुका व अन्य

रांची: जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए विशेषतः एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ किया। ज्ञात है की यह एक्सपो का 28वां साल है और पिछले 27 वर्ष से हर साल एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है और यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे है जो की देश के अलावा विदेश से भी होंगे।

एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ लाल फीते को काट कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया जो 2012 में अध्यक्ष थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ एक्सपो के लिए विशेष शौचालय बनाया जाएगा जिससे एक्सपो में आए किसी भी व्यक्ति विशेष खासकर महिलाओं को शौच की परेशानी न हो। इसके अलावा "होम डेकोर", "रियल एस्टेट", "ऑटो जोन", "इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी", "लेडीज कॉर्नर", "फर्नीचर जोन", "स्टार्टअप बाजार", "फूड कोर्ट" और भी अन्य सेक्शन आ रहे है ।

संस्था के पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है और उनके टीम में दीपक पटेल, अनीश जैन, सौरव नरेडी और अभिषेक जैन है । सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि एक्सपो के सभी सातों दिन कुछ नया रहेगा जैसे की फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसे इवेंट होंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान व रौनक सोडाणी ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में सनी केडिया, अभिनव मंत्री, मोहित वर्मा, नवीन गाड़ोदिया, रॉबिन गुप्त, संजय शर्मा, तरुण अग्रवाल, अभिनव गर्ग, समर्थ अग्रवाल, केशू जैन, मोहित बगला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता आदित्य जालान ने दी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग
Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार