Ranchi News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय एआई कार्यशाला का समापन

सैकड़ों बालिकाएं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ranchi News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय एआई कार्यशाला का समापन

रांची के कांके करतुरबा गांधी बालिका विद्यालय में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रिलेशंस द्वारा पांच दिवसीय एआई कार्यशाला संपन्न हुई। कक्षा 10 से 12 की छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें एआई के प्रयोग, लाभ और रोजगार पर इसके प्रभाव के बारे में सिखाया गया।

रांची: शनिवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रिलेशंस कि ओर से कांके करतुरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय एआई कार्यशाला का समापन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल कि कक्षा 10 से कक्षा 12 तक की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें बालिकाओं को ऐआई के प्रयोग को बताया गया। इस पांच दिवसीय एआई कार्यशाला में बालिकाओं ने बहुत कुछ सिखा और समझा।

स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक सतीश नायक एवं रांची विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन कि छात्रा ऋषिका कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मानव बुद्धि का अनुकरण करने वाली मशीनें बनाने की एक प्रकिया है जो डेटा के आधार पर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने में सक्षम है। छात्रों के लिए एआई भविष्य के कार्यबल के लिए महत्वपूर्ण है,जो बच्चों का बुद्धि को तेज करता है और रचनात्मक और सहानुभूति आधारित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देता है हालांकि इसके कुछ नकारात्मक पहलुए भी हैं। जैसे बेरोज़गारी और ल।गत पर भी विचार किया गया और समझा गया कि बच्चो द्वारा एआई एक सहायक उपकरण है,न कि मानव को बदलने वाला।

एआई के लाभ और छात्रों के लिए इसका महत्व 

एआई छात्रों को व्यक्तिगत शिक्षण अनुभव प्रदान कार सकता है, जो उनकी सीखने की गति और शैली के अनुकूल होता है। एआई से जुड़ी कुछ विचारणीय पहलू भी हैं जैसे रोजगार की चिंताएं - एआई के कारण कुछ नौकरियों के कम होने का खतरा है, जिस पर छात्रों ने कई विचार रखा।

इस पांच दिवसीय एआई कार्यशाला में बालिकाओं ने बहुत कुछ सिखा और समझा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के स्कूल कि प्राचार्या अंजली गांगुली, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रंगकर्मी ऋषिकेश लाल, रेशमा परवीन जी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें: महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के 28 विद्यार्थी क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे रवाना

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पांच दिवसीय ऐआई वर्कशॉप में भाग लेने वाली सैकड़ों बालिकाओं को परस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने माना बारिश कम, लेकिन किसान अब भी बीज-खाद के लिए परेशान: मृत्युंजय शर्मा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल