Ranchi News: कांके के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड सेवा समिति ने मनाई स्व. राम दयाल मुंडा की जयंती

Ranchi News: कांके के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड सेवा समिति ने स्व. राम दयाल मुंडा जी की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में "जे नाची से बाची" सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने गायन व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं और आदिवासी कला-संस्कृति को जीवित रखने का संदेश दिया।

रांची: शनिवार को झारखंड सेवा समिति कि ओर से महान शिक्षाविद एवं झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री स्व राम दयाल मुंडा जी की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

"जे नाची से बाची" सांस्कृतिक  कार्यक्रम के तहत बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय कि प्राचार्या अंजली गांगुली, झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारभ पद्मश्री स्व राम दयाल मुंडा के तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें याद कर किया गया।

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में "गायन प्रतियोगिता" में कक्षा आठ कि दिव्या और श्वेता की जोड़ी ने ऊंचा नीचा पहाड़ पर्वत गीत गायी। वहीं कक्षा नौ कि कामना कुमारी एकल ने छोटा नागपुर गायी। वहीं सुप्रिया, निशा और सुजाता ने करम गीत  गायी। रिंकी नाग एकल ने आंबा मंजर गेल गीत  गायी। रौशनी कुमारी कक्षा नौ जंगल पहाड़ में रहेला हमींन आदिवासी, श्रियंका कुमारी और रानी कुमारी कक्षा 11 की जोड़ी ने पांच रुपया कर पियरी गीत गायी और निधि, रितिका, खुशी, आयुषी कक्षा आठ ने सुंदर झारखंड गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

वहीं नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी कक्षा 12 एकल नृत्य ढोल मं।दर, कक्षा 12 की बच्चियों ने बेरा उगेला, अलका कुमारी एंड ग्रुप धन धन छोटा नागपुर, काजल कुमारी एंड ग्रुप मोर सुंदर झारखंड और संदीप श्रुति, निकिता, बुशरा, संजीवनी, दीपशिखा ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल दोषी, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम का उद्वेश्य राम दयाल मुंडा के जीवनी को बच्चों के समझ रखना था। साथ ही साथ आदिवासी कला और संस्कृति को जीवित रखना था।

इस अवसर पर बी पी वो मंजुला बिलॉन्ग, रेशमा परवीन, रश्मि कुमारी, सरिता तिर्की, बिंदु कुमारी, सुष्मिता, प्रतिमा कुमारी, सुमन, सतीश नायक सहित कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा