Ranchi News: सीसीएल की ओर से नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2025 का पोस्टर लॉन्च

कॉन्क्लेव आगामी 8 और 9 अक्टूबर को गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आयोजित

Ranchi News: सीसीएल की ओर से नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2025 का पोस्टर लॉन्च
नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2025 का पोस्टर लॉन्च समारोह में सीसीएल कर्मी

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस में शुक्रवार को नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2025 का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। यह कॉन्क्लेव आगामी 8 और 9 अक्टूबर को गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर, सीसीएल मुख्यालय में आयोजित होगा।

पोस्टर लॉन्चिंग समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, निदेशक मानव संसाधन के तकनीकी सचिव अशोक कुमार, सीसी एवं पीआर विभागाध्यक्ष आलोक कुमार तथा सीसी एवं पीआर विभाग के मयंक कश्यप, प्रबंधक सीडी उपस्थित रहे।

यह पहला अवसर है जब नेशनल पीआर कॉन्क्लेव का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है— “Redefining PR: From Information to Engagement in the Era of Digitalization” अर्थात “जनसंपर्क की नई परिभाषा: सूचना से सहभागिता तक का सफ़र डिजिटल युग में”।

दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव में देशभर से प्रख्यात नेता, विशेषज्ञ और परिवर्तनकारी व्यक्तित्व शामिल होंगे। वे डिजिटल युग में जनसंपर्क की नई रणनीतियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क के वर्तमान और भावी विशेषज्ञों को मार्गदर्शन देना है, ताकि वे बदलते परिवेश के अनुरूप अपनी भूमिका को और सशक्त बना सकें।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद