जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने सूर्या हांसदा की संदिग्ध मौत पर उठाए गंभीर सवाल

मानवाधिकार व लोकतंत्र पर खतरा, पुलिस तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने सूर्या हांसदा की संदिग्ध मौत पर उठाए गंभीर सवाल
जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी (फाइल फोटो)

जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और आदिवासी अस्मिता पर हमला बताते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा की मांग की। जदयू ने चेताया कि न्याय न मिलने पर सड़क से सदन तक आंदोलन होगा।

रांची: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने आज एक विस्तृत प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि झारखंड के युवा, तेजस्वी एवं जनप्रिय आदिवासी नेता स्व. सूर्या हांसदा की संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में हुई निर्मम हत्या से पूरा आदिवासी समाज गहरे शोक और आक्रोश में है। यह घटना केवल एक परिवार या एक समुदाय की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अंतरात्मा को झकझोरने वाली है। जिस तरह से कानून-व्यवस्था के नाम पर फर्जी मुठभेड़ की आड़ में एक उभरते हुए आदिवासी नेता की हत्या कर दी गई, उसने मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और आदिवासी अस्मिता पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।

तिवारी ने कहा कि सूर्या हांसदा जैसे निर्भीक और जनसमर्पित युवा नेता हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। समाज में युवा, युवतियों के लिए मसीहा, उनके भरण पोषण शिक्षा का भी ध्यान रखते थे। सैकड़ो बच्चे इसमें शामिल थे। ऐसे जन समाजसेवी की आवाज को दबाने के लिए यदि पुलिस तंत्र का दुरुपयोग हुआ है। तो यह राज्य के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत है। स्व. सूर्या हांसदा का परिवार आज गहरे दुख और असुरक्षा की भावना में जी रहा है। पूरे आदिवासी समाज में भय और अन्याय का वातावरण बना हुआ है। यह स्थिति किसी भी सभ्य और लोकतांत्रिक राज्य के लिए उचित नहीं कही जा सकती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यक्तिगत संवेदनशीलता और राजनीतिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए इस पूरे प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। केवल न्यायिक प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई से ही आदिवासी समाज का भरोसा कायम रह सकता है।

धर्मेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगें की हैं:

  • सूर्या हांसदा की संदिग्ध मौत की पूरी जांच न्यायिक निगरानी में, निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके
  • इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
  • सूर्या हांसदा के परिजनों को न्यायोचित मुआवजा, सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका जीवन सम्मानजनक ढंग से चल सके।
  • भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य सरकार एक ठोस नीति बनाकर आदिवासी समाज के नेतृत्व की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

तिवारी ने कहा कि यदि इस गंभीर प्रकरण पर राज्य सरकार की ओर से शीघ्र, पारदर्शी और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता दल (यूनाइटेड) आदिवासी समाज और पीड़ित परिवार की न्याय की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दल (यूनाइटेड) इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि यह केवल एक कानूनी मसला नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज की गरिमा और लोकतांत्रिक विश्वास से जुड़ा हुआ मामला है। समय रहते संवेदनशीलता और गंभीरता से कदम उठाना ही राज्य और समाज के हित में होगा।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश