JCI रांची ने जलसा, डांडिया नाईट का पोस्टर विमोचन किया, खास गुजराती डांस ट्रुप भी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम में रहेगी बेहतरीन साउंड, लाइट इफेक्ट्स की व्यवस्था

JCI रांची ने जलसा, डांडिया नाईट का पोस्टर विमोचन किया, खास गुजराती डांस ट्रुप भी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा
जलसा व डांडिया नाईट का पोस्टर विमोचन करते सदस्य

संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया की यह जलसा का पांचवा संस्करण होगा। जलसा , शनिवार 5 अक्टूबर , रांची क्लब ( मेन रोड) में आयोजन किया जा रहा है।

रांची: विक्रम चौधरी ने जानकारी दी की इस साल डांडिया नाईट में टिकट धारको को बम्पर तम्बोला का टिकट मुफ्त में मिलेगा और तम्बोला में कई इनाम दिया जायेगा। चौधरी ने बताया की जेसीआई रांची हमेशा रांची में कुछ अलग करने का प्रयास करता है और इस बार भी उनका यह कार्यक्रम बाकी सभी से हट कर होगा।  कार्यक्रम में भारत के बेहतरीन सौ डी.ज में सुमार डी जे आन्वी अपने धून से लोगो को झूमाने आ रही है, खास गुजरती डांस ट्रुप भी कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएंगे। बेहतरीन साउंड, लाइट इफेक्ट्स, प्रोफेसनल एंकर, लजीज व्यंजन, आकर्षक डेकोरेशन, किड्स ज़ोन इस कार्यक्रम का खास आकर्षण होंगे।

संस्था अपने टिकट धारको के लिए सेफ्टी का भी खास ध्यान रख रही है और उसके लिए उचित इंतज़ाम भी किये है। जलसा के मुख्य पार्टनर प्रतीक ऑटोमोबाइल्स है, साथ ही एसोसिएट पार्टनर एन्हांस प्रोजेक्ट है, फ़ूड पार्टनर गणपती कैटरर, फोटोग्राफी पार्टनर कैलाश स्टूडियो, ज्वैलरी पार्टनर अलंकार ज्वेलरी और मीडिया पार्टनर आईनेक्स्ट है।

इस कार्यक्रम में सचिव मयंक अग्रवाल के साथ जलसा के मेंटर अमित खोवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन वरुण जालान एवं मनदीप सिंह, को प्रोजेक्ट को चेयरमैन ऋषब जालान, ऋषब अग्रवाल, रश्मीत छाबड़ा, निधि आनंद एवम् संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।


(नोट: यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी)

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन जागरूकता का दिखा अद्भुत संगम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU