Ranchi News: बीआईटी में अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 

शब्दों और विचारों से गूंजा संस्थान का मंच

Ranchi News: बीआईटी में अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 
हिंदी पखवाड़ा के आयोजन में बीआईटी के छात्र

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के हिंदी सेल द्वारा हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। पहले दिन कविता प्रतियोगिता और 'साहित्य सुधा’ सत्र में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के हिंदी सेल द्वारा शनिवार को अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ उर्वशी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही, इसके अलावा आयोजन मे संस्थान के छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण, रांची हिंदी सेल के उप हिंदी अधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के विभागप्रमुख डॉ संजय कुमार झॉं, कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ नीरज सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत पखवाड़ा प्रतियोगिता के साथ सुबह 11:00 बजे संस्थान के लेक्चर हॉल 1 मे प्रतिभागियो के बीच कविता प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमे छात्रों को अपने शब्दों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद शाम 3:00 बजे सेमीनार हॉल 1 में ‘साहित्य सुधा’ का आयोजन किया गया, जिसमे हिंदी साहित्य की महानता के विषय मे उपस्थित अतिथियों द्वारा चर्चा की गई।

आयोजन को आगे बढ़ाते हुए इसके पश्च्यात संस्थान के छात्र आदित्य वत्स, रोहित सुथार,अभय आनंद, सौम्य पाराशर, अभय त्रिपाठी और अनन्य कृष्णा द्वारा हिंदी कविता वाचन किया गया। इसके साथ हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के पहले दिन का सामपन शाम 5:00 बजे हुआ। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन का आयोजन 14 सितम्बर 2025 को किया गया। उप-हिंदी अधिकारी डॉ. अमित तिवारी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे विद्यार्थियों की कई उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के साथ हुई।

इसके पश्चात् शाम 7:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार झा और डॉ. अमित तिवारी द्वारा विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें: राजस्थानी रेत में मिला खजाना, जय प्रकाश पांडेय ने जताई खुशी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह