हेमंत सरकार ने रांची को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का दिया सौगात, यातायात होगा सुगम
विकास की ओर बढ़ते झारखंड के कदम
इन परियोजनाओं से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची समेत झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष दी गई. मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है. साथ ही, अन्य प्रमुख शहरों में भी यातायात सुधार के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
मंजूर की गई तीन प्रमुख परियोजनायें
1. अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर की मंज़ूरी दी गई .जिसकी लंबाई 1.75 किलोमीटर, फ्लाईओवर की चौड़ाई 10 मीटर होगी.
अन्य परियोजनाओं पर भी किया गया विचार

राज्य के अन्य हिस्सों में यातायात सुधार
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रांची की तर्ज पर जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी ट्रैफिक सुधार की योजनाएं बनाई जाएं. इसके तहत जमशेदपुर-साकची सिटी 2.54 किमी लंबा फ्लाईओवर परियोजना जो जाम की समस्या से राहत देगा.
डालटनगंज-गढ़वा वैकल्पिक कॉरिडोर: चारों दिशाओं को जोड़ने वाला गोलाकार एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक संतुलन में मदद करेगा.
NHAI के ट्रांजिशन पॉइंट्स पर सुधार: रामगढ़, डालटनगंज, बरकाकाना जैसे स्थानों पर सुरक्षा और जंक्शन सुधार पर जोर दिया.
आर्थिक और सामाजिक लाभ
इन परियोजनाओं से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा का निर्देश देते हुए कहा कि यह पहल झारखंड को आधुनिक और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.
