झारखंड में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले, राज्य में कुल मरीज 24
On
रांची : झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले मिले और इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 तक पहुंच गयी. मात्र 13 दिन में एक कोरोना संक्रमित से सूबे में 24 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. आज गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड की जनहाडीह गांव की एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. यह महिला उस 22 वर्षीय शख्स की मां है जो मुंबई से लौटकर घर आया था. गिरिडीह के सिविल सर्जन डाॅ अवधेश कुमार सिन्हा ने इस मामलेे की पुष्टि की है.
स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने आज इसकी पुष्टि की कि रांची में तीन, बोकारो में एक और गिरिडीह में एक नए कोरोना मरीज मिले हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


