झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

लंबे समय से बीमार चल रहे थे झामुमो के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
शिबू सोरेन (फाइल फोटो)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "आज मैं शून्य हो गया हूँ"। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ।"

स्वास्थ्य की स्थिति

लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था. काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली. 

यह भी पढ़ें: डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड को जस्ट ट्रांज़िशन के रणनीतिक वित्तीय साधन के रूप में विकसित करने की जरूरत

उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ थे और उनका जाना राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील