जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का पहल लगातार जारी

सड़क निर्माण, चिकित्सा के अलावे अन्य मामले भी आए सामने 

जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का पहल लगातार जारी
जन समस्या सुनती ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह व अन्य

जनता दरबार में जन समस्याओं से अवगत होने तथा उसके निराकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयास की मॉनिटरिंग करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित थे

रांची: जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का पहल लगातार जारी है इस क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह जनता दरबार में कार्यकर्ता एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुई.

जनता दरबार में जन समस्याओं से अवगत होने तथा उसके निराकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयास की मॉनिटरिंग करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम लोगों का कांग्रेस पर विश्वास और भरोसे को देखते हुए सभी मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया जाये. उन्होंने कहा कि हर जनता दरबार के समस्याओं को पूरी तरह से सूचीबद्ध किया जा रहा है तथा समय-समय पर मंत्रियों द्वारा जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में की जा रही कार्रवाइयों का प्रगति प्रतिवेदन भी कांग्रेस मुख्यालय में भेजा जा रहा है.

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमारे समक्ष कई मामले सामने आए कई प्रखंडों में वर्षों से जमे पदाधिकारी के तबादले, सड़क निर्माण, चिकित्सा के अलावे अन्य मामले भी सामने आए हैं ग्रामीण विकास से सड़क निर्माण का मामला भी आया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन सड़क निर्माण की प्रक्रिया में समय लगता है. जनता दरबार कांग्रेस की ओर से यह एक बेहतरीन पहल है जिसमें जनता हमसे संवाद कर अपनी बातों को रखती है,हम हर समस्या के समाधान के लिए सजग हैं, हमारा प्रयास है कि जो सामान्य प्रक्रिया के तहत दूर होने वाली समस्याएं हैं वह तुरंत दूर हो. कई समस्याओं पर विभिन्न जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है जिन मुद्दों पर ज्यादा फॉलोअप कि आवश्यकता होगी उसे विभागीय स्तर पर करके प्रदेश कार्यालय को सूचित किया जाएगा, प्रत्येक आवेदनकर्ता को समस्या का समाधान होने के बाद सूचित किया जाएगा.

जनता दरबार की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मंत्री दीपिका पांडे सिंह के समक्ष 63 लोगों ने अपनी समस्याओं पर रखा. जनता दरबार में आए मामलों मे पथ निर्माण से नौ, तबादला से तीन, जमीन संबंधी आठ, अबुआ आवास से चार, कर्ज माफी से तीन, आर्थिक सहायता के संदर्भ में दो, इलाज संबंधी चार के अलावा अन्य विभिन्न मसलों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखी. कृषि विश्वविद्यालय के सैकड़ो मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखा. उन्होंने बताया कि हिंदपीढ़ी की इरम प्रवीण ने अपने तीन माह के बच्चे को पति द्वारा ले जाने की समस्या रखी इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री ने मौके पर ही वरीय आरक्षी अधीक्षक से बात कर मामले पर मानवीय पहलू के तहत अविलंब कार्रवाई कर बच्चे को वापस करने हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया. कमलाकर शर्मा ने भूमि अधिग्रहण, हुसैन अंसारी ने जमीन एवं सड़क संबंधी, महिला स्वयं सहायता समूह रामगढ़ की प्रतिनिधियों ने कर्ज माफी, वेदांत कौस्तव ने सिल्ली में सड़क निर्माण में अनियमिता के संदर्भ में अपनी बातें रखी.

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

जनता दरबार में कमल ठाकुर, अभिलाष साहू,राजन वर्मा,नरेंद्र लाल गोपी,राजीव चौधरी अजय जैन,प्रशांत पांडे भी उपस्थित थे.
 

Read More.. Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी