तिरंगा समर्थ, सशक्त और स्वाभिमानी भारत की पहचान: बाबूलाल मरांडी

79वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण

तिरंगा समर्थ, सशक्त और स्वाभिमानी भारत की पहचान: बाबूलाल मरांडी
तिरंगे को सलामी देते बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा कार्यकर्ता

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तिरंगा समर्थ, सशक्त और स्वाभिमानी भारत की पहचान है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते सम्मान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर दिया।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत का तिरंगा त्याग और बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज तिरंगा सशक्त,समर्थ और स्वाभिमानी भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में तिरंगे की ताकत बढ़ी है। विश्व पटल पर तिरंगे का सम्मान बढ़ा है। आज तिरंगा विश्व समुदाय को आकर्षित कर रहा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, आरती कुजूर, मनोज सिंह, सूर्यमणि सिंह, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, सीमा पासवान, दीपक बंका, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग, राज्यपाल से मिलेगा आदिवासी छात्र संघ

 

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?
पीवीयूएनएल में अम्ल रिसाव पर मॉक ड्रिल आयोजित, CISF और NDRF ने दिखाई तत्परता
मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई