रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, सरयू राय का टिकट होल्ड पर, सुदेश का दावं
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से प्रकाशित अखबारों में आज दो अहम चीजें हैं – एक झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें और दूसरा राज्य के 19वें स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन.


हिंदुस्तान ने झारखंड के चुनावी हलचल को लीड खबर बनाते हुए लिखा है: भाजपा-आजसू की दोस्ती के आसार खत्म. हिंदुस्तान ने भी भाजपा की तीसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम नहीं होने की खबर को अहमियत दी है. हिंदुस्तान ने लिखा है झामुमो की तीसरी सूची में 14 प्रत्याशी, 12 पुराने. अखबार ने प्रदीप बलमुचु के आजसू में जाने एवं ताला मरांडी के झामुमो में जाने की भी खबर दी है.
झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के पहले मुख्य सचिव विजय शंकर दुबे का लेख अखबार ने पहले पन्ने पर छापा है. शीर्षक है – छोटी विधानसभा ने थाम रखी है विकास की गति.
राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को राहत देने की खबर अखबार में प्रमुखता से हैं. वहीं, लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार की भी खबर अखबार ने दी है.
सबरलीमाला सहित कई धार्मिक मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ करेगी सुनवायी, यह खबर भी अखबार ने पहले पन्ने पर दी है.
दैनिक भास्कर की भाजपा-आजसू गठबंधन पर हेडिंग है: साथ छूटा, आस नहीं. इसमें सुदेश महतो एवं ओम माथुर का बयान है. हरिनारायण राय को हाइकोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मिलने की खबर भी अखबार में है. सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी पहले पन्ने पर है – रफाल डील में गड़बड़ी के ठोस सबूत नहीं, इसलिए जांच नहीं. गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर अखबार ने पैकेजिंग कर अच्छी स्टोरी की है. उन पर लिखा है कि वे नेतरहाट से बिहार के टाॅपर बने थे और बर्कले यूनिवर्सिटी ने उन्हें बुद्धिमानों में श्रेष्ठ कहा था.
दैनिक भास्कर ने रांची में डेंगू-मलेरिया फैलने की खबर को प्रमुखता दी है. लिखा है – तीन महीने से पनप रहा है डेंगू-मलेरिया, निगम का दावा हर दिन हो रही है सफाई. अखबार ने लिखा है कि सफाई को लेकर निगम झूठ बोल रहा है. दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि रांची के बड़े इलाके में आज दस बजे से एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी. राज्य स्थापना दिवस की खबर को शीर्षक दिया है – सुबह में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शाम में गायक सुखविंदर का शो.
दैनिक जागरण की सुर्खी है : राफेल सौदे पर मोदी सरकार फिर पास. कोर्ट का कथन है विमान खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं. इस खबर से संबंधित रघुबर दास का बयान है कि राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगें. अखबार ने सबरीमाला का मामला सात जजों की बेंच को सौंपे जाने की खबर को पहले पन्ने पर दिया है.
Related Posts

Latest News

