रांची के अखबारों की सुर्खियां : हेमंत दो क्या 18 सीटों पर लड़ लें, नहीं जीत पाएंगे

रांची के अखबारों की सुर्खियां : हेमंत दो क्या 18 सीटों पर लड़ लें, नहीं जीत पाएंगे

 

रांची : रांची से छपने वाले अखबारों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पलामू व गुमला में पहली चुनावी रैली आज अहम खबर है. इसके अलावा भी अन्य राजनीतिक-चुनावी व राष्ट्रीय खबरों को जगह दी गयी है.

प्रभात खबर ने प्रधानमंत्री मोदी के पलामू एवं गुमला की चुनावी जनसभाओं में उनके भाषण के दौरान स्थानीय लोगों से उनके कनेक्ट होने की कला को रेखांकित किया है. पलामू के चियांकी में प्रधानमंत्री मोदी ने राम-राम कह कर लोगों का अभिवादन किया, जबकि गुमला में जोहार. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगली डबल इंजन सरकार में नक्सल समस्या राज्य से पूरी तरह खत्म हो जाएगी. प्रधानमंत्री द्वारा रघुवर दास को वर्तमान एवं भावी सीएम बताए जाने को भी अखबार ने रेखांकित किया है.

वहीं, हेमंत सोरेन के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले पर भाजपा नेता लुईस मरांडी की प्रतिक्रिया है, दो क्या 18 सीटों से लड़ लें, जीत नहीं पाएंगे हेमंत. अखबार ने खबर दी है कि पांचवें चरण के चुनाव के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी होगी. वहीं, कोडरमा से राजद द्वारा प्रत्याशी बदलने की भी खबर है. अखबार ने खबर दी है कि महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में राजद ने अब सुभाष यादव की जगह अमिताभ कुमार को मैदान में उतारा है. दरअसल, सुभाष यादव झारखंड को वोटर नहीं हैं, इसलिए उनका मामला लटक गया.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर ने आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो का इंटरव्यू छापा है, जिसका शीर्षक है: आजसू झारखंड में तैयार कर रही है नया नेतृत्व. सुदेश का बयान है कि सरकार में आते ही स्थानीय नीति फिर से परिभाषित करेंगे. उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि उनकी पार्टी ने तो हमेशा कुर्बानी दी है, लेकिन स्वाभिमान पर चोट हो तो विचार करना पड़ता है. महाराष्ट्र की राजनीति पर अखबार का शीर्षक है : सियासी पवार, अजीत पर संशय. अखबार ने लिखा है कि यह मामला संसद से सड़क तक गूंजा है और सुप्रीम कोर्ट का इस पर आज फैसला आएगा. अदालत ने बंधु तिर्की को हाईकोर्ट से राहत मिलने व गिरिडीह में संविधान की मूल प्रति होने की खबर को भी पहले पन्ने पर दिया है. इसके साथ ही कृषि विभाग की अनियमितता की खबर है कि फर्जी नियामवली के आधार पर अधिकारी विदेश घूम आए.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न

हिंदुस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं को शीर्षक दिया है : विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी. महाराष्ट्र के घटनाक्रम का शीर्षक है: होटल में विपक्षी एकता की महाशपथ. अखबार ने खबर दी है कि मूल वेतन में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है. अखबार ने लिखा है कि केंद्र सरकार एवं उद्योग जगत के बीच मूल वेतन में भत्ते को शामिल करने पर सहमति बन गयी है. बाबूलाल मरांडी का बड़ा चुनावी बयान है कि सभी बेरोजगारों को रोजगार देंगे. अखबार ने खबर दी है कि बरही में नामांकन से पहले भाकपा प्रत्याशी दिगंबर प्रसाद मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया. मेहता पर 2014 में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है, जिसमें उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. अखबार ने पीछे के पन्ने पर खबर दी है: कैंसर रोगियों को स्ट्रोक से मौत का खतरा ज्यादा.

दैनिक भास्कर की लीड खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा ही है, हेडिंग है : डबल इंजन तो जरूरी है…अखबार ने लिखा है पलामू में 35 तो गुमला में 36 मिनट बोले प्रधानमंत्री. राम मंदिर और धारा 370 जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को दिए पांच मिनट, एक घंटे से ज्यादा झारखंड के मुद्दों पर बोले. नक्सलवाद पर पीएम मोदी का बयान भी अखबार ने उकेरा है. लिखा है कि पीएम ने कहा कि अस्थिरता की वजह से नक्सल समस्या है. वहीं, महागठबंधन की खबर है: अब दिखेगा गठबंधन का रूप: हेमंत, आरपीएन एवं फुरकान आज चार सभाओं में साथ दिखेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित