हेमंत सोरेन ने पिता के दशकर्म संस्कार में निभाई सभी रस्में

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दशकर्म संस्कार संपन्न

हेमंत सोरेन ने पिता के दशकर्म संस्कार में निभाई सभी रस्में
दशकर्म संस्कार के बाद हेमंत सोरेन व अन्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित आवास में आज सुबह से ही उनके रिश्तेदारों एवं आगंतुकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया. अधिकारियों द्वारा नेमरा के आस-पास क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण किया गया है. संस्कार भोज में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े  इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई.

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित आवास में आज सुबह से ही उनके रिश्तेदारों एवं आगंतुकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों तथा ग्राम वासियों ने नेमरा स्थित ठेका नाला घाट पर स्थानीय रीति-रिवाज एवं परम्परा के अनुरूप स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का "दशकर्म" संस्कार के सभी विधानों को पूर्ण किया. 

संस्कार भोज की तैयारियां लगभग पूरी

स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं इस संबंध में की जा रही सभी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं, अधिकारियों द्वारा नेमरा के आस-पास क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण किया गया है. संस्कार भोज में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इस निमित्त पंडालों में पर्याप्त संख्या में टेबल-कुर्सियां, पंखा, लाइट सहित सभी जरूरी व्यवस्था की गई है. सुगम आवागमन तथा वाहन पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है.

Jharkhand Govt Ad
 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत