दिशोम गुरु की अस्थियां दामोदर में विसर्जित, हेमन्त ने निभाई परंपरा

नम आंखों से बेटे ने पिता को दी अंतिम विदाई

दिशोम गुरु की अस्थियां दामोदर में विसर्जित, हेमन्त ने निभाई परंपरा
अस्थियां दामोदर में विसर्जित करते हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पर स्थानीय परंपरा के अनुसार पिता व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित कीं. इस भावुक पल में परिजनों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही.

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से स्मृति शेष-"गुरुजी" की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने नम आंखों से दिशोम गुरु की अस्थियां विसर्जित की

रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित कराई गई, अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत