JMM ने झारखंड को लव जेहाद, लैंड जेहाद का नासूर दिया: अनुराग सिंह ठाकुर

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पलामू के परिवर्तन सभा में हुए शामिल

JMM ने झारखंड को लव जेहाद, लैंड जेहाद का नासूर दिया: अनुराग सिंह ठाकुर
परिवर्तन यात्रा में एक जनसभा को संबोधित करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर.

बीजेपी अनुराग सिंह ठाकुर बोले, हेमंत सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार, मफ़ियाराज, लूटतंत्र को पाला-पोसा. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है.

पलामू: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर, हिमाचल से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के अन्तर्गत पलामू ज़िला के उतारी रोड व हुसैनाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश में भ्रष्टाचारी जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार द्वारा झारखंड में लव जेहाद, लैंड जेहाद को बढ़ावा देकर प्रदेश की ज़मीन और जनसंख्या के संतुलन को बदलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड परिवर्तन की माँग कर रहा है क्योंकि यहाँ जनकल्याण की बजाय जेहाद कल्याण का काम चल रहा है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है.

जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार पहले दिन से ही किया विश्वासघात

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ झारखंड की वर्तमान जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने पहले दिन से ही जनता के साथ विश्वासघात किया है. आज ये सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बदहाली और आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक बन गयी है. आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लैंड जिहाद से जमीन और जनंसख्या का संतुलन बिगड़ रहा है मगर झारखंड सरकार को जनभावना से कोई सरोकार नहीं है. झारखंड के पूर्वात्तर राज्य में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी चेंज हो गया हैं. बंगलादेशी घुसपैठीयों संथाल परगना के पाकुड़, तारानगर, गोपीनाथपुर, गायबथान जैसे स्थानों पर तुष्टिकरण को साधते हुए आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर शादी कर शोषण किया जा रहा है, मगर हेमंत सोरेन सरकार आँखों पर पट्टी बांध कर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है. हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों के कारण बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी अस्मिता को खतरा हो गया है. एक साजिश के तहत आदिवासी बेटियों से बांग्लादेशी शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं और यहाँ की प्रदेश सरकार इस कुकृत्य पर कार्यवाई करने की बजाए इसे बढ़ावा दे रही है”

जल, जंगल और जमीन सब में भ्रष्टाचार किया

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा” एक तरफ केंद्र सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही, वहीं जेएमएम ने 5 साल में जल, जंगल और जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया है. हेमंत सरकार मे गरीबों के अनाज की लूट, खान खनिज की लूट,गरीबों, आदिवासियों की जमीन लूट और आदिवासी अस्मिता की लूट की जा रही. हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन आदिवासी अस्मिता को ही नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी. हाल ही में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर 350 करोड़ से अधिक नकद बरामदगी को पूरे देश ने देखा था. मुख्यमंत्री की करीबी एक अधिकारी के एक सीए के घर से ईडी ने 17 करोड़ रुपए बरामद किए,  इनके मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी ने 35 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए. चुनाव के पहले जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली इस सरकार ने झारखंड को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया. 1000 करोड़ का खनन घोटाल किया, सेना की जमीन खा गए. इस सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. हेमंत सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार, मफ़ियाराज, लूटतंत्र को पालने पोसने का काम किया”

हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के बाद सारे वादे भुला दिये

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. लोगों को नौकरी मिली क्या. नौकरी देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को दौड़ा रही है. ऐसा दौड़ा रहे हैं कि युवा दौड़ते-दौड़ते मर जाएं. झारखंड में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं और तो और अब पेपर के नाम पर झारखंड को घंटों इंटरनेट की सुविधा से दूर रखा जाने लगा है. पैसे लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं. गरीब, युवा आदिवासी को नौकरी नहीं मिलती. चुनावों में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, महिलाओं को 2000 रुपए पेंशन का वादा किया, नवविवाहित बहनों को सोने का सिक्का देने का वादा किया मगर हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के बाद सारे वादे भुला दिये.

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग 

 

यह भी पढ़ें: Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर