परसाबाद में श्री श्याम सेवा मंडल का 14वां कीर्तन समारोह संपन्न, वार्षिक महोत्सव 19-20 जनवरी को
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कीर्तन समारोह हुआ भक्तिमय
परसाबाद में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित 14वां कीर्तन समारोह बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भजन, पूजा-अर्चना और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंडल ने 19-20 जनवरी को होने वाले वार्षिक महोत्सव और 28 दिसंबर को अगला कीर्तन आयोजित करने की घोषणा की।
कोडरमा : श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित 14वां कीर्तन समारोह परसाबाद में बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यजमान के रूप में रोशन चावला एवं उनकी पत्नी अनु चावला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अत्यंत सफल और सुव्यवस्थित रहा, जिसमें झुमरी तिलैया एवं परसाबाद क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भजन गायक में स्थानीय कलाकार के अलावा बाहरी कलाकार भी बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई।
कीर्तन उपरांत मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल ने घोषणा की कि इस वर्ष का वार्षिक महोत्सव अत्यंत भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि अगला कीर्तन 28 दिसंबर को आयोजित होगा।वार्षिक महोत्सव 19 और 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। 20 जनवरी को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल का शुभ आगमन निर्धारित है, जिनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

