विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 

मानसिक रोगियों के प्रति सहानुभूति पर जोर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 

कोडरमा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में जीवोदया संस्थान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानसिक रोगियों के प्रति सहानुभूति, समाज में उनकी भागीदारी और संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया गया। लायंस क्लब, हैंड इन हैंड इंडिया और मारवाड़ी युवा मंच सहित कई संस्थाओं ने जीवोदया को आवश्यक सामग्रियां दान कर सहयोग किया।

कोडरमा: विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा, हेन्ड इन हेन्ड इंडिया, चिल्ड्रेन ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन, लायंस क्लब कोडरमा, मारवाडी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में कोडरमा के प्राधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हॉली फैमिली स्थित जीवोदया संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक रोगियों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करना चाहिए ताकि वे भी अपने आप को आम लोगो की तरह सरल व सहज समझ सके। 

मानसिक रोगियों को दवा से ज्यादा प्यार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों सहित समाज के किसी भी पीड़ित व्यक्ति को मदद करने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है। कोई भी व्यक्ति पैसे या साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सकता। मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि मानसिक दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा शामिल करने का प्रयास हम सबों को करनी चाहिए। यही आज के दिवस की प्रासंगिकता होगी। 

इसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका सराहनीय है। लायंस क्लब कोडरमा के डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन सुजीत कुमार अम्बष्ठा ने कहा कि मानसिक रोगियो के कारणो पर मंथन करने की जरूरत है उन्होने मोबाइल और टी0वी से दूर रहने की लोगो से अपील की। अपने संबोधन मे सखी वन स्टोप सेंटर  की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि  मानसिक रोगियो की सेवा कर जीवोदया ने समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है जिससे हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मारवाडी युवा मंच के संजय अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन मानसिक दिव्यांगो के मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। हैंन्ड इन हैंन्ड इंडिया के प्रोग्रम मैनेजर रूपेश कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक दिन नहीं, बल्कि हमेशा जीवोदया आकर मानसिक रोगियों से प्रेम बॉटने की जरूरत है। इससे इन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। 

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष राज ने इस आयोजन के लिए प्राधिकार की भूरि भूरि प्रशंसा की। हॉली फैमिली नर्सिग स्कुल की उप प्राचार्य सिस्टर सलोमी ने जीवोदया के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए जीवोदया को सहयोग करने के लिए सभी संस्थाओं एवं प्राधिकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की वही जीवोदया की सिस्टर रोनीटा ने सभी अतिथियो का घन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के पूर्व हॉली फैमिली नर्सिग स्कुल की छात्राओ द्वारा स्वागत गान तथा जीवोदया के मानसिक दिव्यांगों की ओर से सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायन, लायंस क्लब के सुजीत कुमार अम्बष्ठा, गजेन्द्र राम, के के मजुमदार, सिस्टर सलोमी, सिस्टर फिलबी, सिस्टर लीला जोश, सिस्टर जेसी अबराहम, सिस्टर रंजना, सिस्टर विमला, सिस्टर लुटस मेरी, सिस्टर माला, न्यायालयकर्मी संतोष कुमार, पी0एल0भी0 पाण्डेय शेखर प्रसाद, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार सहित सैकडो गणमान्य लोग मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें: 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला

कई स्वयंसेवी संस्थाओ ने जीवोदया को किया सहयोग - इस अवसर पर, लायंस क्लब कोडरमा द्वारा फल बिस्कुट गुड, चुडा, टुथ ब्रश हेड इन हेड इंडिया द्वारा हॉर्लिक्स, एंव सेनेटरी पैड मारवाडी युवा मंच द्वारा, कपडा, में वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायन द्वारा तेल, साबुन टुथ पेस्ट, ब्रश एवं वाशिंग पाउडर, मुढी, एसोसिएशन फाँर वोलेन्टरी एकशन द्वारा हवाई चप्पल उपहार स्वरूप जीवोदया को सहयोग किया गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: बांकुड़ा विस्फोट मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन, डोमचांच व नवालशाही में छापेमारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार