Koderma News: ऑटो दुर्घटना में चंदन और पवन गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

परिजनों को दी गई सूचना, अस्पताल में उमड़ी भीड़

Koderma News: ऑटो दुर्घटना में चंदन और पवन गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
(एनएच 20 पर सड़क दुर्घटना)

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्लास्टिक स्क्रैप लदा एक ऑटो पलट गया। इस भीषण हादसे में ऑटो सवार 8 वर्षीय चंदन कुमार का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया और 16 वर्षीय पवन भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित केडिया धर्म कांटा के समीप प्लास्टिक का स्क्रैप बोतल लेकर जा रहे एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण ऑटो चला रहे युवक तथा उसमें बैठे एक नाबालिक दुर्घटना के शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों की पहचान 8 वर्षीय चंदन कुमार पिता रंगीला भुइयां तथा 16 वर्षीय पवन भुईयां ग्राम तिलैया के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार टिंकू कपूर अपने ऑटो में प्लास्टिक के स्क्रैप बोतल लोड कर झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक से कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरकारी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 

इसी दौरान केडिया धर्म कांटा के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिस ऑटो पलट गया। वहीं ऑटो में लदा सारा प्लास्टिक का स्क्रैप बोतल सड़क पर बिखर गया। इधर ऑटो के पलटने के कारण ऑटो में सवार 8 वर्षीय चंदन भुइयाँ का दाहिना हाथ ऑटो में दब जाने के कारण दो भागों में कट गया। ऑटो चला रहे पवन भुईयां के सिर में भी गंभीर चोट लग गई। 

घटना के समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दोनों घायलों को अपनी बाइक पर बिठाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां चंदन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि पवन भुईयां फिलहाल खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ऑटो को जप्त कर लिया। वहीं घटना की सूचना घायल के परिजनों को देकर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान