Koderma News: दो अलग घटनाओं में महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Koderma News: दो अलग घटनाओं में महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
File Photo

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

कोडरमा: कोडरमा जिले में दो अलग मामलों में महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातारी पंचायत के कुसहना में सरिता देवी उर्फ सावित्री देवी (40 वर्ष, पति संजय भुइयां) ने अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने मायके में ही रह रही थी। घरेलू विवाद को लेकर शनिवार की सुबह अपने रूम में जाकर फांसी लगा ली। जबतक उसे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

 

वहीं तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में पारिवारिक विवाद ने 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर संजय पासवान की जान ले ली। संजय ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी दो महीने पहले विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। उसने पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के मुताबिक गुमो के वार्ड नंबर 21 के निवासी संजय पासवान की शादी 12 साल पहले हजारीबाग के बरकट्ठा में हुई थी। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। पिछले दो महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते संजय की पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गईं। उन्होंने बरकट्ठा थाने में संजय के खिलाफ प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था।

माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण संजय ने यह कदम उठाया। मृतक की मां ने बताया कि संजय काम से लौटने के बाद रात में खाना खाया। जब उन्होंने संजय को सोने के लिए कहा, तो उसने उन्हें दूसरे कमरे में सोने जाने के लिए कहा। सुबह जब वह बेटे को जगाने आईं, तो संजय को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा।सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप