Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में एंटी-रैगिंग वीक का समापन, वर्कशॉप एवं स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता आयोजित

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में एंटी-रैगिंग वीक का समापन, वर्कशॉप एवं स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता आयोजित
आयोजन में उपस्थित लोग

सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों ने नाटक (स्ट्रीट प्ले) के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया और संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाने का आह्वान किया।

कोडरमा: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची के निर्देशानुसार 12 से 18 अगस्त 2025 तक मनाए जा रहे एंटी-रैगिंग वीक का समापन आज राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में हुआ। सप्ताह के छठे और अंतिम दिन प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के कुशल नेतृत्व में वर्कशॉप एवं स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर वरीय व्याख्याता संजय कुमार रहे।

सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों ने नाटक (स्ट्रीट प्ले) के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया और संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस प्रस्तुति में पवन तिर्की ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई, वहीं समूह में कृष कुमार, सहदेव महतो, रोशन कुमार साव, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, ऋषिका कुमारी, सुहानी सिंह, राखी कुमारी, संदीप कुमार और संजीव कुमार शामिल रहे। सभी की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा—

“रैगिंग न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह मानवता के मूल्यों के भी विरुद्ध है। हमारा दायित्व है कि हम संस्थान में एक सकारात्मक, सहयोगात्मक और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करें। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे एक-दूसरे के प्रति सहयोग और भाईचारे का व्यवहार करें ताकि परिसर हमेशा रैगिंग मुक्त रहे।” वही कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता भूपेंद्र कुमार ने किया

यह भी पढ़ें: Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त

कार्यक्रम की सफलता में माइनिंग विभाग के व्याख्याता सोहन टोपो व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, भूपेंद्र कुमार, मनोज यादव, अखिलेश कुमार, हीरालाल कुमार, मनोरंजन कुमार और शाहीन अथर सहित सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही कार्यालय के पंकज यादव, विक्की यादव, रेनु देवी, रेखा देवी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: द रामेश्वर वैली स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया 'ब्लू डे' उत्सव

एंटी-रैगिंग वीक के समापन अवसर पर संस्थान ने यह संकल्प लिया कि रैगिंग मुक्त माहौल बनाना और विद्यार्थियों को सुरक्षित और शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश