Koderma News: हिंदी साहित्य के पुरोधा थे तुलसीदास: प्राचार्य प्रमोद शर्मा

सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनाई गई तुलसीदास जयंती, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

Koderma News: हिंदी साहित्य के पुरोधा थे तुलसीदास: प्राचार्य प्रमोद शर्मा
तुलसीदास जयंती समारोह में मौजूद प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं

सेक्रेड हार्ट स्कूल में तुलसीदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा सहित शिक्षकों और छात्रों ने तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राओं ने चौपाई और छंद प्रस्तुत किए।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में  19 अगस्त को संत कबीर गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा शिक्षक, कुरेश शर्मा, विक्रम दांगी, किशोर कुणाल, मनोज पांडेय और छात्रों ने तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा अभिव्यक्त किया।

इस दौरान छात्रा आराध्य श्री मैं जहां एक ओर तुलसी के जीवन पर प्रकाश डालकर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई । वहीं दूसरी ओर अंशु कुमारी और स्वीटी कुमारी ने चौपाई और छंद सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा की तुलसीदास हिंदी साहित्य के पुरोधा थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से लोक रंजन तथा लोकरक्षक का कार्य कर समाज को नई दिशा दिखाई। वहीं शिक्षक कुरेश शर्मा ने तुलसी रचित रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए इसे संबंधों पर आधारित प्रेरणादायक बताया।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में रिश्तो की अहमियत बताई गई है। राजा का प्रजा के साथ, पिता का पुत्र के साथ, भाई का भाई के साथ कैसा संबंध होना चाहिए, इसकी सीख हमें मिलती है। जबकि हिंदी शिक्षक विक्रम कुमार दांगी ने तुलसीदास के जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने जरूर बताई।

उन्होंने बच्चों को हिंदी विषय पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन किशोर कुणाल ने किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की दो छात्राओं का झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप हेतु चयन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल
Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
Opinion: अपने समय से आंखें चुराना सबसे बड़ी मक्कारी है, यह ईमानदार साहित्यकारिता से भी गद्दारी है
Pakur News: युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ में जागरूकता शिविर, युवाओं को बताए कानूनी अधिकार