Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की दो छात्राओं का झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप हेतु चयन

सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की दो छात्राओं का झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप हेतु चयन
(अप्सरा सुप्रिया फुटबॉल कैंप)

कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय की छात्राएं कुमारी अप्सरा और सुप्रिया रंजन झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए चयनित हुई हैं। दोनों खिलाड़ी 10 सितंबर से रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है कि विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं कुमारी अप्सरा एवं सुप्रिया रंजन का चयन झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी 10 सितंबर से रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में हिस्सा लेंगी।

दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम कैंप के लिए उनका चयन विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Jharkhand Govt Ad
इस उपलब्धि में विद्यालय की फुटबॉल प्रशिक्षक आशा कुमारी का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं आशा कुमारी के कुशल प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन ने दोनों छात्राओं को अपने खेल कौशल को निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, “अप्सरा एवं सुप्रिया रंजन का झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए चयन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं अनुशासन विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमें विश्वास है कि दोनों छात्राएँ रांची खेलगांव में आयोजित कैंप में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं झारखंड का गौरव बढ़ाएँगी।”

यह भी पढ़ें: Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित

विद्यालय की इस उपलब्धि पर समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दोनों छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक आशा कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी

विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को 10 सितंबर से रांची खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं खेल भावना के बल पर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और भविष्य में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्रिज़ली विद्यालय एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम