Bokaro News: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में जेएलकेएम का महाधरना

सीबीआई और ईडी जांच की उठी जोरदार मांग

Bokaro News: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में जेएलकेएम का महाधरना
(बोकारो जेपीएससी विरोध प्रदर्शन)

बोकारो में जेएलकेएम के आह्वान पर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में विशाल महाधरना आयोजित किया गया। टाइगर जयराम महतो ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मांगें न पूरी होने पर रांची आंदोलन की चेतावनी दी।

बोकारो: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के आह्वान पर झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में बोकारो जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय महाधरना आयोजित किया गया।

इस महाधरना में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी, युवा एवं आमजन शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया ।इस महाधरना में 

Jharkhand Govt Ad
जेपीएससी एवं जे एसएससी द्वारा आयोजित सभी विवादित प्रतियोगी परीक्षाओं को तत्काल रद्द किया जाए। कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच सीबीआईI या ईडी से कराई जाए। जेपीएससी एवं जे एसएससी के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों, अधिकारियों एवं दोषी कर्मचारियों को तत्काल पद से हटाकर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाई जाए।     

जेपीएससी एवं जे एसएससी  की सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी कर स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को समयबद्ध रोजगार के अवसर मिल सकें। यह एक दिवसीय महाधरना जिला अध्यक्ष  अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस बोकारो के आदि आयुष्मान का जलवा, 2 स्वर्ण सहित 3 पदक जीते

टाइगर जयराम कुमार महतो उपायुक्त कार्यालय  के समक्ष एकदिवसीय महा धरना में पहुंचे और अपनी वाणी से छात्रों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि अगर सरकार छात्रों की बात नहीं मानती है तो रांची जाने का आवाहन किया ।कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

प्रमुख रूप से अर्जुन रजवार, विजय सिंह, कृष्णा महतो, डॉ. जयदेव कुमार महतो,  बप्पी मिश्रा, बलराम झा,उत्पल मंडल, पिंटू कुमार महतो, समसुद्दीन, अंसारी, शहदेव महतो, अजय महतो, आरिज हुसैन, अफसर अंसारी सुनीता कुमारी, सोमनाथ शेखर, बीरु महतो, भानु महतो, विजय वर्मा, प्रशांत महतो, रेखा देवी, खगेन्द्र नाथ महतो, देव नारायण महतो, राथू लहरी, अनीता कुमारी, अरबिंद महतो, प्रशांत महतो महतो दीपक कुमार महतो, दशरथ महतो एवं अशोक कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

महाधरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय एवं भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम