प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले सीएम हेमंत, फिर जल्द मिलूंगा, जानिए क्यों
नयी दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी से दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन की यह पहली मुलाकात है. इस मुलाकात में क्या बात हुई, इसकी जानकारी अबतक मीडिया को नहीं दी गयी है.
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। pic.twitter.com/hK2AmZ6OVI— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 11, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा है कि वे सरकार बनाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मिले. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे एक बार फिर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य की समस्याओं से अवगत कराएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया है कि आदिवासियों के अधिकारों के रक्षा की जाएगी.
Jharkhand CM Hemant Soren: I met PM Modi for the first time after the formation of govt. In the coming days, I will once again meet him and put forward state’s problems. Prime Minister has assured that the rights of tribals will be protected. pic.twitter.com/Ub0M3ZHYkV
— ANI (@ANI) January 11, 2020
हालांकि मुलाकात से पहले मीडिया रिपोर्टाें में कहा गया कि सीएम सोरेन पीएम मोदी से राज्य के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं. इसके साथ ही वे सूबे में आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की भी मांग कर सकते हैं. इसके अलावा जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई व अन्य कुछ मांगें रख सकते हैं.
Related Posts

Latest News



