कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय का हस्तक्षेप, नगर आयुक्त ने दिया भुगतान का आश्वासन
सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर विधायक ने तुरंत नगर आयुक्त से की बातचीत
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों ने कम मानदेय मिलने की शिकायत लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा निर्धारित राशि से कम भुगतान किया जा रहा है।
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिले। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि संवेदक (ठेकेदार) द्वारा उन्हें निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनसे पूरा कार्य लिया जाता है।
सफाई कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक सरयू राय ने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की जांच कराकर सभी सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का पूरा भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


