Hazaribagh News: डॉ. राजकुमार चौबे ने संभाला विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के नए निदेशक का पदभार
शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कराया जाएगा विशेष योगाभ्यास
डॉ. राजकुमार चौबे ने कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के निर्देशानुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र के नए निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह से प्रभार लिया और आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत होने वाले वृहद आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के नए निदेशक के रूप में डॉ राजकुमार चौबे ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह दायित्व पूर्व निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह से प्राप्त किया है। डॉ राजकुमार चौबे संत कोलंबा महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक के रूप में पदस्थापित थे। कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के निर्देश पर उनका स्थानांतरण विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में किया गया। उन्होंने 11 जून को विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में अपना योगदान समर्पित किया है।
डॉ चौबे बताते हैं कि योग से उनका संबंध बहुत पुराना रहा है। योग पर उनके कई आलेख भारत के ख्याति प्राप्त पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के निर्वहन के प्रति डॉ राजकुमार चौबे पूर्ण रूप से समर्पित दिखे। बताया कि कुलपति महोदय ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम की व्यवस्था का दायित्व दिया है। उस दिन विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं महाविद्यालयों में भारत सरकार द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराया जाएगा। इससे संबंधित तैयारी को लेकर अभी डॉ चौबे काफी व्यस्त दिखे।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

