डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

रंगदारी कॉल से लेकर गोलीबारी तक का खुलासा

डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

हजारीबाग पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और गोलीबारी की घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोली, मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकठा थाना पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में नावेद खान उर्फ गोलू खान , सलमान अंसारी,अबूल अंसारी,अफसर अंसारी,आलोक कुमार,सत्यम कुमार शामिल है।इनके पास से एक देशी पिस्टल भी है

आठ जिन्दा गोली, एक बजाज प्लसर मोटरसाईकिल ( जे०एच० 02 एएल-4873) और छह मोबाईल बरामद किया गया है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सोमवार को बताया कि बीते 30 अक्टूबर की रात में गुलाम रबानी को मोबाईल नं0-6291285513 से इनके मोबाईल पर फोन कर दस लाख रूपये की रंगदारी मांग किया गया था। फिर 06 नवंबर को गुला के घर के पार्किंग में खडी वाहन में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में बरकट्ठा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार मामले का खुलासा करने के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें बरक‌ट्ठा थाना एवं गोरहर थाना के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया ।

छापेमारी के दौरान मामले में शामिल सभी अपराधकर्मियों को घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं आठ जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडाये अपराधकर्मियों ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया है। इन अपराधियों की ओर से टाटीझरिया थाना अंतर्गत भी इसी मोबाईल नंबर से ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने की बात प्रकाश में आई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल