Hazaribagh News: संकल्प जैन ने लहराया सफलता का परचम, सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई

दूसरे प्रयास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

Hazaribagh News: संकल्प जैन ने लहराया सफलता का परचम, सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई
file photo

संकल्प जैन के पिता व्यवसायी अभय कुमार जैन इस मौके पर गर्व के साथ मौजूद थे।

हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा हाल ही में घोषित किए गए परिणामों में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में शहर के मुनका बगीचा स्थित के.डी. चिल्ड्रन एकेडमी, कानी बाजार के निवासी संकल्प जैन ने अपने दूसरे प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 48वां स्थान प्राप्त किया है।

रविवार को सांसद मनीष जायसवाल ने अपने हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में संकल्प जैन को सम्मानित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर संकल्प को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सांसद जायसवाल ने कहा की एक अधिकारी के रूप में समाज में खुद को स्थापित करने से अधिक एक अच्छे इंसान के रूप में खुद को स्थापित करना और समाज में मानवीय संवेदना को जिंदा रखना सबसे महत्वपूर्ण है इसे स्मरण में सदैव रखना। संकल्प जैन के पिता व्यवसायी अभय कुमार जैन इस मौके पर गर्व के साथ मौजूद थे। साथ ही  समाजसेवी नारायण गुप्ता और कुमार यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

संकल्प जैन की यह सफलता संकल्प के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हजारीबाग के संत जेवियर स्कूल से पूरी की और स्नातक की पढ़ाई संत जेवियर कॉलेज, रांची से की। यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने साक्षात्कार तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पिछली असफलता को सफलता में बदलकर साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट