Hazaribagh News: स्नातक 2025-29 के नामांकन में विभावि राज्य में पहले स्थान पर

कुलपति के मार्गदर्शन और मीडिया के सहयोग से यह संभव हुआ: डॉ इंद्रजीत कुमार

Hazaribagh News: स्नातक 2025-29 के नामांकन में विभावि राज्य में पहले स्थान पर
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग

डॉ इंद्रजीत कुमार ने विशेष कर मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को अव्वल स्थान दिलाने में हजारीबाग के मीडिया का शानदार कवरेज का महत्वपूर्ण  योगदान है। 

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अपने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम 2025-29 के नामांकन में कुल 31738 नामांकन के साथ राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के नामांकन कोषांग तथा चांसलर पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 24597 नामांकन के साथ रांची विश्वविद्यालय, रांची दूसरे स्थान पर है। वहीं 24238 नामांकन के साथ सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका तीसरे स्थान पर है।

डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि यह आंकड़ा विभावि में द्वितीय मेधा सूची के आधार पर 4 अगस्त तक लिए गए नामांकन का है। राज्य में अव्वल होने के बावजूद डॉ कुमार ने बताया कि वह इस संख्या से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है 50000 नामांकन का और विश्वविद्यालय निरंतर उस लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रयासरत है। 

इस संबंध में डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के मार्गदर्शन से यह संभव हुआ है। उन्होंने अपने सभी सहयोगी अधिकारियों तथा महाविद्यालयों के  प्राचार्यगण के सहयोग के प्रति आभार जताया। इस कार्य में नामांकन कोषांग में कार्यरत सहायक दीपू की कार्य क्षमता एवं कंप्यूटर दक्षता की उन्होंने विशेष प्रशंसा की।

डॉ इंद्रजीत कुमार ने विशेष कर मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को अव्वल स्थान दिलाने में हजारीबाग के मीडिया का शानदार कवरेज का महत्वपूर्ण  योगदान है। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

हालांकि नामांकन के नोडल पदाधिकारी ने सरकारी विश्वविद्यालयों में नामांकन की कुल संख्या में लगातार हो रही कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वह काफी अध्ययन कर रहे हैं। बताया कि इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन मुख्य कारण है 'प्रयत्नलाघव' ।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

उन्होंने बताया है कि कुछ विद्यार्थियों में यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है कि वह महंगे फीस पर भी कुछ ऐसे संस्थानों में नामांकन करने को प्राथमिकता दे रहे हैं जहां उन्हें नियमित कक्षा में उपस्थित होने की बाध्यता नहीं होती। हैरानी इस बात की है कि उन्हें ऐसे संस्थानों से अच्छे अंक भी मिल जाते हैं। यह अलग बात है कि ऐसे विद्यार्थियों को अवधारणा और विषय का  ज्ञान नहीं हो पाता और प्रतिस्पर्धा के मौजूदा दौर में वह अंततः पिछड़ ही जाते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें