Hazaribagh News: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी योजनाओं का किया जा रहा प्रचार- प्रसार

Hazaribagh News: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
file photo

प्रचार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लक्षित यथा पीवीटीजी, आपूर्ति  श्रृंखला, दुर्गम एवं पहाड़ी , हाट बाजार, चौक चौराहों एवं चिन्हित स्थलों पर आम जनो को जागरूक किया जा रहा है। 

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से आपूर्ति विभाग के योजनाओं के जागरूकता हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में भ्रमण कर आमजन को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह रथ लाभुकों को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान, वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत सुविधा, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, तथा पीजीएमएस पोर्टल के बारे में भी जागरूक करेगा।

उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे – झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय

जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। प्रचार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लक्षित यथा पीवीटीजी, आपूर्ति  श्रृंखला, दुर्गम एवं पहाड़ी , हाट बाजार, चौक चौराहों एवं चिन्हित स्थलों पर आम जनो को जागरूक किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे

इस अवसर पर उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह के अलावे उप विकास आयुक्त, आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल