Hazaribagh News: उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश
विभागीय पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर राहत देने का निर्देश
हजारीबाग उपायुक्त के जनता दरबार में भूमि विवाद, म्यूटेशन और पेंशन से जुड़े कई मामले सामने आए, जिस पर डीसी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। संयुक्त संपत्ति के एक मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने सीओ को बिना सभी पक्षों की सहमति के म्यूटेशन नहीं करने का सख्त निर्देश जारी किया।
हजारीबाग: उपायुक्त के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुंचे, जहां उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, म्यूटेशन, जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति, दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन रसीद निर्गत करने से संबंधित मामले प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान बिना भाइयों की सहमति के जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने से संबंधित एक मामले पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) को उक्त भूमि का म्यूटेशन नहीं करने का निर्देश दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


