कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 

कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

जिले के दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

हजारीबाग: जिले के दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से वहां बड़ा नुकसान टल गया।

आधिकारिक तौर पर आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक विकास यादव और कपड़ा दुकान मालिक अजीत कुमार मेहता के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें करीब 80 से 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय रेस्टोरेंट मालिक विकास यादव इमारत के निचले हिस्से में सो रहे थे। उन्होंने धुआं देखकर बाहर निकलने पर देखा कि पूरी दुकान आग की चपेट में है। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को आग के प्रति सतर्क किया। इसके बाद हजारीबाग फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकलकर्मियों ने रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान